By - Gurumantra Civil Class
At - 2025-12-20 12:26:17
BPSC MOCK INTERVIEW
भारत–रूस–अमेरिका संबंध एवं नई रणनीतियाँ
🔷 प्रश्न 1 (Opening Question)
आपके अनुसार भारत की विदेश नीति की सबसे बड़ी विशेषता क्या है?
✅ आदर्श उत्तर: मेरे विचार से भारत की विदेश नीति की सबसे बड़ी विशेषता रणनीतिक स्वायत्तता है।भारत अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर निर्णय लेता है और किसी एक गुट या शक्ति पर निर्भर नहीं रहता।
🎯 Board Impression: Mature + Conceptually Clear
🔷 प्रश्न 2. जब रूस और अमेरिका आमने-सामने हों, तब भारत किसके साथ खड़ा होता है?
✅ संतुलित उत्तर: भारत किसी देश के “पक्ष” में नहीं बल्कि शांति, संवाद और अंतरराष्ट्रीय स्थिरता के पक्ष में खड़ा होता है।भारत मानता है कि वैश्विक समस्याओं का समाधान टकराव से नहीं, बल्कि कूटनीति से होना चाहिए।
🎯 Trap बचाव: “किसके साथ” शब्द के जाल से बाहर निकलना
🔷 प्रश्न 3. रूस भारत का पुराना मित्र है, फिर भारत अमेरिका के करीब क्यों जा रहा है?
✅ उत्तर: भारत–अमेरिका संबंध समय की आवश्यकता और साझा हितों के कारण मजबूत हुए हैं, जैसे—रक्षा तकनीक, व्यापार, डिजिटल और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र।
इसका अर्थ यह नहीं है कि भारत अपने पुराने मित्रों को छोड़ रहा है।
🎯 Key Phrase: “Old friend vs New partner” का संतुलन
🔷 प्रश्न 4 (High-Level Question).-
क्या भारत दो नावों पर पैर रखकर चल रहा है?
✅ Very Smart Answer:
नहीं, भारत दो नावों पर नहीं बल्कि एक मजबूत नाव—राष्ट्रीय हित पर चल रहा है।
भारत की विदेश नीति बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के अनुरूप है, जहाँ एक से अधिक साझेदार होना कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत है।
🎯 Board likes metaphors if used carefully
🔷 प्रश्न 5.अमेरिका QUAD को आगे बढ़ा रहा है, रूस इससे असहज है—भारत क्या करेगा?
✅ उत्तर:भारत QUAD को किसी देश के खिलाफ सैन्य गठबंधन के रूप में नहीं देखता। भारत के लिए QUAD समुद्री सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और क्षेत्रीय सहयोग का मंच है।
भारत किसी भी मंच को टकराव का माध्यम नहीं बनने देता।
🔷 प्रश्न 6. रूस–यूक्रेन युद्ध में भारत ने खुलकर रूस की निंदा क्यों नहीं की?
✅ Mature Answer:
🎯 Golden Words: “Humanitarian concern + Dialogue”
🔷 प्रश्न 7. भारत–अमेरिका निकटता से चीन को क्या संदेश जाता है?
✅ Balanced Answer:
🔷 प्रश्न 8 (Opinion Based) -
क्या भविष्य में भारत अमेरिका के नेतृत्व वाले गुट का हिस्सा बनेगा?
✅ Safe & Strong Answer:
🔷 प्रश्न 9 (Closing Type) -
भारत–रूस–अमेरिका त्रिकोण में भारत की भूमिका क्या हो सकती है?
✅ High-Scoring Answer:
🟡 INTERVIEW GOLDEN WORDS (याद रखें)
इन शब्दों का सही उपयोग = Selection Probability ↑
🔴 TRAP से कैसे बचें
❌ “अमेरिका सही है / रूस गलत है” — कभी न कहें
❌ भावनात्मक या वैचारिक भाषा
✅ शांत, तथ्यात्मक, संतुलित उत्तर
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
BPSC 70th Interview Tips
1️⃣ साक्षात्कार परीक्षा क्या होती है?
साक्षात्कार परीक्षा वह चरण है जिसमें अभ्यर्थी के व्यक्तित्व, सोचने की क्षमता, निर्णय-क्षमता, नैतिक दृष्टिकोण, तथा प्रशासनिक उपयुक्तता का प्रत्यक्ष मूल्यांकन किया जाता है।
यह कोई “ज्ञान जाँच” की परीक्षा नहीं होती, बल्कि यह देखा जाता है कि अभ्यर्थी लोकसेवक बनने के योग्य है या नहीं।
👉 इसे अक्सर Personality Test भी कहा जाता है।
2️⃣ साक्षात्कार परीक्षा का महत्व-
(i) लिखित परीक्षा की सीमाओं को पूरा करना -
लिखित परीक्षा में केवल स्मरण शक्ति, उत्तर लेखन कौशल की जाँच होती है, जबकि साक्षात्कार में व्यवहार, सोच, संतुलन, आत्मविश्वास को परखा जाता है।
(ii) प्रशासनिक क्षमता का आकलन -
लोकसेवक को दबाव में निर्णय लेना होता है। जनता से संवाद करना होता है, निष्पक्ष रहना होता है। साक्षात्कार में इन्हीं क्षमताओं को परखा जाता है।
(iii) व्यक्तित्व की समग्र जाँच-
साक्षात्कार यह देखता है कि अभ्यर्थी में ईमानदारी, नैतिकता, नेतृत्व, संवेदनशीलता जैसे गुण हैं या नहीं।
साक्षात्कार परीक्षा का उद्देश्य -
🎯 मुख्य उद्देश्य:-
यह जानना कि अभ्यर्थी सिर्फ विद्वान ही नहीं, बल्कि एक अच्छे प्रशासक और जिम्मेदार लोकसेवक बनने योग्य है या नहीं।
उद्देश्य को बिंदुओं में समझें:
1. व्यक्तित्व का मूल्यांकन
– आत्मविश्वास, संतुलन, विनम्रता
2. निर्णय-क्षमता की जाँच
– नैतिक दुविधा में क्या सोचता है
3. सोच की स्पष्टता
– प्रश्न को कैसे समझता और उत्तर देता है
4. जनसेवा दृष्टिकोण
– सत्ता नहीं, सेवा का भाव
वर्तमान घटनाओं की समझ
– करंट अफेयर्स पर संतुलित दृष्टि
4️⃣ साक्षात्कार परीक्षा क्या नहीं होती -
❌ रटने की क्षमता की नहीं
❌ ट्रिक सवालों से फँसाने की नहीं
❌ अभ्यर्थी को नीचा दिखाने की नहीं
बल्कि यह:
✔ संवाद आधारित
✔ मित्रवत लेकिन विश्लेषणात्मक
✔ व्यवहारिक परीक्षा होती है
5️⃣ इंटरव्यू बोर्ड क्या देखता है?
इंटरव्यू बोर्ड यह देखता है कि अभ्यर्थी: -
✔ दबाव में शांत रहता है या नहीं
✔ असहमति को सम्मान से रख सकता है या नहीं
✔ सत्ता को जिम्मेदारी समझता है या नहीं
✔ समाज के प्रति संवेदनशील है या नहीं
6️⃣ उत्तर देने का आदर्श ढाँचा -
✍️ मॉडल उत्तर (30–40 सेकंड):
साक्षात्कार परीक्षा का उद्देश्य अभ्यर्थी के व्यक्तित्व, सोच और प्रशासनिक क्षमता का मूल्यांकन करना है।
यह देखा जाता है कि वह केवल ज्ञानवान ही नहीं, बल्कि नैतिक, संतुलित और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध लोकसेवक बन सकता है या नहीं।
इसलिए इसका महत्व लिखित परीक्षा से अलग लेकिन उतना ही आवश्यक है।
7️⃣ BPSC दृष्टिकोण से -
📌 BPSC इंटरव्यू में चयन ज्ञान से नहीं, बल्कि “Balance + Behaviour + Bureaucratic Aptitude” से होता है।
By - Gurumantra Civil Class
Practice Set Sample For BPSC 68th
By - Gurumantra Civil Class
BPSC Previous Year - Ancient History
By - Gurumantra Civil Class
BPSC Previous Year - Medival History
By - Gurumantra Civil Class
BPSC Previous Year,Moder History Pt Questions Solved